दिग्विजय सिंह रिहा, कर्नाटक सीएम ने नहीं दिया मिलने का समय
कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गये थे, जिसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया था। पढ़िए पूरी खबर-;
बेंगलुरु। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को मिली कर्नाटक पुलिस ने रिहा कर दिया है। दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेसी नेता बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने होटल के बाहर ही रोक लिया था जिसके बाद कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गये थे, जिसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया था।
बता दें कांग्रेसी नेता कर्नाटक सीएम से भी मिलने की कवायद में जुटे हुए थे लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। पुलिस कमिश्नर ने की दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है।