Election Results 2019 live : मध्यप्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत , जानिए किस सीट पर किसको मिली जीत

सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है।;

Update: 2019-05-23 02:12 GMT
भोपाल।  देशभर में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली है। प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। सिर्फ छिंदवाड़ा की सीट कांग्रेस के खाते में गई है। प्रदेश में कांग्रेस के बड़े - बड़े दिग्गज चुनाव हार गए हैं। भोपाल से दिग्विजय सिंह की हार तय हो गई है। वहीं गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हार की कगार पर हैं। दिग्विजय सिंह ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, "भोपाल के मतदाता भाईयों-बहनों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।"

08: 55 PM - दमोह से बीजेपी की जीत। 

08: 55 PM - गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार तय, केपी यादव जीत के करीब।

08: 45 PM - राजगढ़ से बीजेपी की जीत।

08: 45 PM - मंदसौर से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने जीत दर्ज की है।

08: 35 PM - बीजेपी के नंदकुमार सिंह खंडवा से जीते। 

08: 35 PM -  ग्वालियर से बीजेपी प्रत्याशी की जीत।

08: 05 PM - सीधी से बीजेपी प्रत्याशी रीति पाठक जीत के करीब।

07: 45 PM - भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा की जीत।

07: 35 PM - शहडोल से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने जीत दर्ज की है।

07: 15 PM - सागर से बीजेपी प्रत्याशी राजबहादुर सिंह की जीत।

07: 05 PM - खरगोन से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र पटेल की जीत।

06: 31 PM - भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ने जीत दर्ज की।

06: 21 PM - प्रदेश में बुरी तरह हार के बाद सीएम कमलनाथ ने कहा है कि वह इस हार को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी और मोदी जी को बधाई देना चाहता हूं। 

06: 21 PM - जबलपुर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चार लाख से अधिक वोटों से जीते।

06: 16 PM - होशंगाबाद से बीजेपी के उदय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की।

06: 06 PM - देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी की जीत।

06: 00 PM - बालाघाट से बीजेपी प्रत्याशी ढाल सिंह बिसेन की जीत। 

06: 00 PM - बैतूल से बीजेपी प्रत्याशी डीडी उईके की जीत।

05: 40 PM - गुना से बीजेपी प्रत्याशी केपी यादव एक लाख 25 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

04: 40 PM - मंडला से बीजेपी प्रत्याशी की जीत।

04: 25 PM - अभी तक मध्यप्रदेश में बीजेपी ने कुल 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को एक सीटों पर जीत मिली है।

04: 12 PM -  भोपाल से साध्वी प्रज्ञा 2 लाख 85 हजार से अधिक मतों से आगे।

03: 22 PM - भोपाल से साध्वी प्रज्ञा करीब दो लाख से अधिक वोटों से आगे है।

03: 20 PM - इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली है।

03: 19 PM - छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुलनाथ को जीत मिली है।

03: 13 PM - मध्यप्रदेश की पांच सीटों पर बीजेपी ने अभी तक जीत दर्ज की है। 23 पर बीजेपी आगे है।

02: 53 PM - गुना से बीजेपी प्रत्याशी एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

02: 49 PM - देवास से बीजेपी को जीत मिली है। महेंद्र सोलंकी ने जीत दर्ज की है।

02: 39 PM -शहडोल से भाजपा की हिमाद्री सिंह 300175 वोट से आगे चल रही है।

02: 29 PM - एमपी की चार सीटों पर बीजेपी की जीत, 24 पर आगे। 

02: 29 PM - खजुराहो से वीडी शर्मा चुनाव जीते। 

01: 54 PM - खजुराहो से वीडी शर्मा तीन लाख से अधिक मतों से आगे। 

01: 54 PM - छिंदवाड़ा से नकुल नाथ 45 हजार से आगे चल रहे हैं। 

01: 34 PM - इंदौर में बीजेपी भारी जीत की तरफ। करीब तीन लाख से बीजेपी प्रत्याशी आगे।

01: 15 PM - गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 90 हजार मतों से पीछे हैं। 

01: 15 PM - छिंदवाड़ा से नकुलनाथ करीब 34 हजार मतों से आगे हैं।

12: 45 PM - भोपाल से साध्वी प्रज्ञा एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रही है।

12: 44 PM -सीधी से बीजेपी की रीति पाठक 81663 वोटों से आगे चल रही है।

12: 39 PM - भोपाल से साध्वी प्रज्ञा करीब 83 हजार मतों से आगे चल रही है।

12: 29 PM - ग्वालियर से बीजेपी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर करीब 46 हज़ार मतों से आगे।

12: 19 PM -ज्योतिरादित्य सिंधिया 53273 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

12: 12 PM -इंदौर तेरहवें राउंड के बाद भाजपा दो लाख 27 हज़ार मतों से आगे।

11: 52 AM - साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि धर्म की जीत होगी, अधर्म का नाश होगा, निश्चित रुप से मेरी जीत होगी।

11: 52 AM - साध्वी प्रज्ञा भोपाल से करीब 57 हजार मतों से आगे चल रही है।

11: 32 AM - मध्यप्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है। 


11: 22 AM - शहडोल से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह करीब 96761 मतों से आगे चल रही है।

11: 13 AM - अभी तक बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है। 


11: 13 AM - गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 27 हजार वोटों से पीछे चल रहे है।

10: 55 AM -रतलाम संसदीय क्षेत्र से भाजपा के गुमान सिंह डामोर 55,899 मतो से आगे चल रहे हैं।

10: 51 AM - गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे है।

10: 46 AM -साध्वी प्रज्ञा फिलहाल करीब 29 हजार मतों से आगे चल रही है।

10: 38 AM - मण्डला से भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते 6682 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

10: 32 AM - होशंगाबाद से भाजपा के राव उदयप्रताप सिंह 90 हजार मतों से आगे।

10: 28 AM -रीवा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा 13482 मतों से आगे चल रहे हैं।

10: 25 AM - छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ आगे चल रहे हैं। 

10: 20 AM - दमोह से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 35922 वोटों से आगे चल रहे है।

10: 16 AM -मध्य प्रदेश के रीवा में बीजेपी 4888 मतों से आगे चल रही है। वहीं, खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विष्णुदत्त उर्फ बीड़ी शर्मा 86043 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा राजगढ़ से बीजेपी के रोडमल नागर 48114 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10: 06 AM - शहडोल से भाजपा की हिमाद्री सिंह 41583 वोट से आगे चल रही है।

10: 01 AM - मध्यप्रदेश में बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर आगे चल रही है।

10: 00 AM - दमोह से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल दूसरे दौर की मतगणना के बाद 17543 वोटों से आगे।

9ः55 AM - रीवा से भाजपा के जनार्दन मिश्रा 4888 मतों से आगे चल रहे हैं।

9ः54 AM -भोपाल से साध्वी प्रज्ञा करीब 27 हजार मतों से आगे चल रही है।

9ः54 AM -बैतुल लोकसभा में भाजपा के डी डी उइके 19524 मतों से आगे।

9ः52 AM - खरगोन से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं।

9ः48 AM -कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के डॉ के पी यादव से 3446 वोट से पीछे।

9ः47 AM - होशंगाबाद से भाजपा के राव उदयप्रताप सिंह लगभग 41 हजार मतों से आगे।

9ः44 AM -विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव 46123 मतों से आगे।

9ः43 AM - बैतुल लोकसभा में भाजपा के डी डी उइके 9406 मतों से आगे। 
9ः39 AM - मंदसौर भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 14645 मतों से आगे, दूसरे राउंड की मतगणना जारी।
9:37 AM - मुरैना श्योपुर से नरेद्र सिंह तोमर 8 हजार से आगे चल रहे हैं।
9:36 AM - जबलपुर दूसरे चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के विवेक तनखा से 54 हजार मतों से आगे।
8: 35 AM - भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और दिग्विजय सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साध्वी प्रज्ञा फिलहाल आगे चल रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की 22 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 
8: 30 AM -छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ आगे चल रहे हैं। बता दें कि इस सीट पर कमलनाथ लड़ते थे, लेकिन उनके सीएम बनने के बाद यह सीट उनके बेटे को मिल गई। रीवा से कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है।
8: 30 AM -बैतूल से बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं शहडोल से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह आगे चल रही है। जबकि बड़ी खबर है कि गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं। 
8: 20 AM- खजुराहो से बीजेपी प्रत्याशी बीडी शर्मा आगे चल रहे हैं। इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मंदसौर से बीजेपी आगे चल रही है। इसके साथ ही सीधी से बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रही है। 
8: 20 AM- विदिशा से बीजेपी को बढ़त मिल रही है। जबलपुर से बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह आगे चल रहे हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News