शर्मनाकः हमउम्र चचेरे ससुर ने बहु को बनाया हवस का शिकार, भेजा गया जेल

पीड़िता का पति शाम को खेत की सिंचाई करने मोटर चालू करने गया उसी समय करीब रात 8 बजे चचेरा सुसर पीड़िता के घर आया और मौका पाकर घर में अकेली बहू के साथ दुष्कर्म कर डाला;

Update: 2019-12-09 07:50 GMT

रायसेन। देश में जगह-जगह से रेप के मामले सामने आ रहे हैं। रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला बेगमगंज तहसील के सुल्तानगंज से सामने आया है। जहां ग्राम अमोली में एक हमउम्र चचेरे ससुर ने घर में अकेली बहु को अपनी हवस का शिकार बनाया। और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद महिला ने कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। 7 दिन अस्पताल में भर्ती रही जिसके बाद उसने अपने पति को अपने हमउम्र चचेरे ससुर की करतूत बताई। पति ने सुलतानगंज थाने में हमउम्र चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जहां पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा। जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज के अमोली गांव में जहां महिला अपने पति व 1 वर्ष के बच्चे के साथ रहती है। वहीं पड़ोस में पीड़िता के पति के परिवार के रिश्ते का चाचा भी रहता था। महिला के अनुसार 30 नवंबर को जब पीड़िता का पति शाम को खेत की सिंचाई करने मोटर चालू करने गया उसी समय करीब रात 8 बजे चचेरा सुसर पीड़िता के घर आया और मौका पाकर घर में अकेली बहू के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला ने जब इसका विरोध किया तो कलयुगी चाचा सुसर महिला से मारपीट पर उतारू हो गया। जिससे महिला के शरीर पर अनेक जगह चोटें आयी है।

पीड़िता की परेशानी यहीं खत्म नही जब इस घटना के बाद शनिवार की रात में पीड़ित महिला पति के साथ पुलिस मेडिकल करवाने बेगमगंज सिविल अस्पताल पहुंची। तो वहां पर महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। उस परिस्थिति में बेगमगंज से पीड़ित महिला को रायसेन रेफर किया गया। जहां पर रात की ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने पीड़ित महिला का मेडिकल नहीं किया। और यह कहकर टाल दिया कि महिला का मेडिकल दिन में होगा। दूसरे डॉक्टर करेंगे जब दिन में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर आए तब यह कहकर टाल दिया कि रात में क्यों नहीं करवाया। अब नहीं होगा आप भोपाल चले जाओ और डॉक्टरों द्वारा महिला के मेडिकल के लिए भोपाल रेफर का पर्चा बना दिया गया। भोपाल में शाम 4 बजे उसका मेडिकल हुआ। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News