छग के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पहुंचे धार, सीएए और एनआरसी को लेकर जागरूकता अभियान में होंगे शामिल
डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।;
धार। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज मध्यप्रदेश के प्रवास में धार पहुंचे। जहां विधायक नीना वर्मा के साथ भाजपा नेताओं ने डॉ रमन सिंह का स्वागत किया। डॉ रमन सिंह धार औऱ इंदौर में पार्टी द्वारा पर चलाए जा रहे सीएए और एनआरसी जागरूकता अभियान में शामिल होंगे। एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
आपको बता दें कि बीजेपी के द्वारा देशभर में सीएए औऱ एनआरसी के लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आमसभा, नुक्कड़, नाटक और रैलियों के माध्यम से जनता को नए कानून की जानकारी दी जा रही है। और डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।