सुषमा दीदी की जिह्वा पर साक्षात सरस्वती विराजती थीं - शिवराज सिंह

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि " हमारी सुषमा दीदी हम सभी को छोड़कर चली गईं।;

Update: 2019-08-07 05:05 GMT

भोपाल। भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। सुषमा स्वराज के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि " हमारी सुषमा दीदी हम सभी को छोड़कर चली गईं। अस्वस्थ होने के बावजूद भी वे विदिशा सहित प्रदेश की जनता की सेवा करती रहीं। मुझे उनसे हमेशा ही जनसेवा की प्रेरणा मिली। दीदी आप जहाँ कहीं भी हों, आपका आशीर्वाद सदैव मिलता रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है."

अपने दूसरे ट्वीट में शिवराज सिंह ने लिखा है कि आदरणीय सुषमा दीदी की जिह्वा पर साक्षात सरस्वती विराजती थीं। जो काम वो करती थीं, उस पर प्रतिष्ठा पाती थीं। कुशल संगठक और कुशल प्रशासक थीं। जो भी मंत्रालय उन्हें मिला, विदेश मंत्री सहित, उन्होंने उस काम को बेहतर अंजाम दिया। देश की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News