प्रतिबंध के बावजूद कांग्रेस MLA के सामने हुई थी हर्ष फायरिंग, दो दिन बाद सामने आया वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में यूपी के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के बेटे के तिलकोत्सव का हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री को गोली लगते साफ दिखाई दे रहा है।;

Update: 2019-10-02 04:23 GMT

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में यूपी के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के बेटे के तिलकोत्सव का हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री को गोली लगते साफ दिखाई दे रहा है। घटना के दो दिन बाद वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किस तरह जमकर हर्ष फायरिंग हो रही है और इस दौरान बड़ामलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भी हर्ष फायरिंग के समय मौजूद नजर आ रहे हैं। वहीं हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते से पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बहरहाल, भले ही हर्ष फायरिंग पर प्रशासन द्वारा पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन यहां तिलकोत्सव के कार्यक्रम में बड़ामलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह के सामने कानून को ठेंगा दिखाते हुए जमकर हवाई फायरिंग की गई।


मामला जिले में बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के पाणाझिर रिसॉर्ट का है जहां यूपी के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के बेटे सूर्यदेव सिंह का भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री बॉबी सिंह गठेवरा की बहन के साथ तिलक समारोह हो रहा था। रविवार की रात तिलकोत्सव का कार्यक्रम साठिया घाटी स्थित पाणाझिर रिसॉर्ट में चल रहा था। इस समारोह में बॉबी राजा का पूरा परिवार शामिल था।


तिलकोत्सव की रस्म होने के वक्त देर रात हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें पिस्टल से निकली एक गोली लड़की के भाई यानी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री बाबी राजा को लग गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में डन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने रात को ही ऑपरेशन कर कमर में लगी गोली निकाल दी थी। समय पर गोली निकल जाने से अब बॉबी राजा की हालत खतरे से बाहर है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News