हनीट्रैप मामले में भाजपा नेता जीतू जिराती ने दिया दिग्विजय सिंह के आरोपों का जवाब Watch Video

भाजपा नेता जीतू जिराती (BJP Leader Jitu Jirati) ने हनीट्रैप मामले (Honey Trap Racket ) में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैं युवा मोर्चा अध्यक्ष था तब श्वेता विजय जैन (Shweta Vijay Jain) महामंत्री नहीं थी।;

Update: 2019-09-22 10:49 GMT

इंदौर। भाजपा नेता जीतू जिराती (BJP Leader Jitu Jirati) ने हनीट्रैप मामले (Honey Trap Racket ) में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैं युवा मोर्चा अध्यक्ष था तब श्वेता विजय जैन (Shweta Vijay Jain) महामंत्री नहीं थी। कांग्रेस सरकार (Congress Government) प्रदेश में हैं, वो चाहे तो सीबीआई (CBI)  से या जिस किसी भी एजेंसी से जांच कराना हो करा रे। जो दोषी है उसे सजा मिलना चाहिए और जो इसमें फंसाए जा रहे हैं, उनके साथ न्याय होना चाहिए।

बता दें रविवार दोपहर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा जब जीतू जिराती (BJP Leader Jitu Jirati) थे युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष तब श्वेता विजय जैन (Shweta Vijay Jain) युवा मोर्चा की महामंत्री थी कि नहीं यह पता लगा लें। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा उस वक्त महाराष्ट्र युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे निलंगेकर, जो फिलहाल फडणवीस सरकार में मंत्री हैं। जब श्वेता जैन (Shweta Vijay) का वीडियो वायरल हुआ तो वे महाराष्ट्र में किसके साथ थीं दिग्विजय बोले यह भी पता लगाएं कि मध्यप्रदेश के एक कलाकार सागर में विजय जैन (Vijay Jain) की दुकान का उद्घाटन करने गए थे कि नहीं। दिग्गी बोले बीजेपी का कलाकार कौन है यह सभी को पता है।  

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News