इंदौर : रीवा जेल में रखे जाएंगे डॉक्टरों पर हमले के आरोपी, अजीत जोगी ने दी कलेक्टर को बधाई
गुरुवार की रात टाटबट्टी बाखल इलाके में डॉक्टरों पर हमला किया था, पूरी खबर-;
इंदौर। कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में लगे डॉक्टरों की टीम पर हमला करने वाले आरोपियों पर न केवल रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाएगा, बल्कि उन्हें रीवा जेल में रखे जाने का भी फैसला लिया गया है। जानकारी मिली है कि इस मामले पर दो आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।
आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपियों पर रासुका लगाने का बयान दिया है। इस बयान के बाद इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आरोपियों को रीवा जेल में रखे जाने का आदेश जारी किया है।
इन खबरों के बाद छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री और इंदौर के पूर्व कलेक्टर अजीत जोगी ने कलेक्टर मनीष सिंह को बधाई दी है।