इंदौर : गोकुलदास अस्पताल का लाइसेंस रद्द, 6 घंटे में 6 मौतों पर प्रशासन की कार्रवाई
अस्पताल में एक मरीज आईसीयू में और जनरल वार्ड में 12 मरीज भर्ती। पढ़िए पूरी खबर-;
इंदौर। 6 घंटे में 6 मौतों के बाद गोकुलदास अस्पताल का लाइसेंस अस्थाई रुप से रद्द कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की है। फ़िलहाल अस्पताल में कुल 13 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से एक मरीज आईसीयू में और जनरल वार्ड में 13 मरीज भर्ती हैं।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल अब नए मरीज भर्ती नहीं कर पाएगा। अस्पताल प्रबंधन को सूचना देने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग से संपर्क नहीं किया गया। अस्पताल में भर्ती 13 मरीजों के भर्ती होने के कारण सील नहीं किया गया है। जल्द ही भर्ती मरीजों की अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा।
गौरतलब है कि कल अस्पताल में तीन मरीजों की मौत और लापरवाही को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच के लिए टीम भेजी थी।