International Yoga Day 2019 : मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया योग, सेहत के साथ पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने स्टाफ और अन्य लोगों के साथ योग किया। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। इसके साथ ही राज्यपाल ने युवाओं से भी कहा कि वे भी अपने जीवन में योग को शामिल करें और स्वस्थ रहें।;

Update: 2019-06-21 02:51 GMT

भोपाल। दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के लिए थीम क्लाइमेट एक्शन है।मध्यप्रदेश में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोग उत्साह से सामूहिक कार्यक्रम में योग कर रहे हैं। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने स्टाफ और अन्य लोगों के साथ योग किया। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। इसके साथ ही राज्यपाल ने युवाओं से भी कहा कि वे भी अपने जीवन में योग को शामिल करें और स्वस्थ रहें। इस मौके पर राजभवन में 100 पौधे रौंपे गए। राज्यपाल ने सेहत के साथ पर्यावरण बचाने की अपील भी जनता से की। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News