झाबुआ उपचुनाव : भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जारी की अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल समेत कई दिग्गज शामिल
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल है।;
सोहन सिंह/ भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, टिकट कटने वाले जेवियर मेडा भी स्टार प्रचारक बने हैं। गुजरात की विधायक चन्द्रिका बेन, बज्जू भाई पनाडा का भी नाम प्रचारकों में शामिल हैं।
झाबुआ उपचुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने भी मतदान की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने भी प्रचार के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दी है। इधर, भाजपा ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची रविवार को जारी कर दी। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शामिल नहीं किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App