Jhabua MP assembly byelection results 2019 counting live updates: 11वें राउंड में कांग्रेस के भूरिया की बढ़त जारी
मध्यप्रदेश झाबुआ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। इस बार 511 डाक मतपत्र जारी हुए थे, इनमें से 502 प्राप्त हुए हैं, इनकी गणना हो रही है।;
झाबुआ। मध्यप्रदेश झाबुआ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गयी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। इस बार 511 डाक मतपत्र जारी हुए थे, इनमें से 502 प्राप्त हुए हैं, इनकी गणना हो रही है। मतगणना झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है। रेंडमाइजेशन के तहत 65 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। यही नहीं, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ और पुलिसकर्मियों तैनात हैं। इसके अलावा 648 अधिकारी कर्मचारी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। चुनाव में पांच उम्मीदवार खड़े हुए थे, जिनके एजेंट मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।
कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
स्ट्रांग रूम में गोपनीयता बरतने के लिए कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई है। मतगणना शुरू होने के आधे घंटे बाद ईवीएम के वोटों की गिनती 14 टेबल पर एक साथ शुरू होगी। झाबुआ विधानसभा सीट के नतीजे 26 राउंड में आएंगे। परिणाम दोपहर 12 बजे बाद स्पष्ट रूप से सामने आने की संभावना है।
पहली बार झाबुआ में हुआ उपचुनाव
लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया पर कांग्रेस ने दाव लगाया वहीं भाजपा ने नए चेहरे भानू भूरिया को इस बार मैदान में उतारा। विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर झाबुआ सीट से जीते थे। बाद में वे लोकसभा चुनाव लडकर सांसद भी बन गए। इसलिए विधायक पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में झाबुआ सीट रिक्त होने से उपचुनाव की नौबत आई। 15 आम चुनाव के बाद पहली बार झाबुआ में विधानसभा का उपचुनाव हुआ।
LIVE UPDATE :
14.19 PM : 20वां राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 75,482 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 55,242 मत प्राप्त हुए
20वाँ राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 20,240 मतों से आगे।
अब केवल 6 राउंड की मतगणना शेष है। 1 लाख 72 हजार 144 मतों में से 1 लाख 36 हजार 843 मतों की गणना हो चुकी है। शेष कुल 35 हजार 301 मतों की गणना शेष है।
13.50 PM : 19वें राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 72,051 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 53,420 मत प्राप्त हुए
19वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 18,631 मतों से आगे।
अब केवल 7 राउंड की मतगणना शेष है। 1 लाख 72 हजार 144 मतों में से 1 लाख 31 हजार 371 मतों की गणना हो चुकी है। शेष कुल 40 हजार 773 मतों की गणना शेष है। इस बढत को निर्णायक मान सकते है।
13.27 PM : 18वें राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 68,620 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 51,455 मत प्राप्त हुए
18वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 17,165 मतों से आगे।
अब केवल 8 राउंड की मतगणना शेष है और 1 लाख 25 हजार से अधिक मतों की गणना हो चुकी है। इस बढत को निर्णायक मान सकते है।
12.45 AM : 16वें राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 62,233 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 46,360 मत प्राप्त हुए
16वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 15,873 मतों से आगे।
12.34 AM : 15वें राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 59,053 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 44,063 मत प्राप्त हुए
15वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 14,990 मतों से आगे।
12.19 AM : 14वें राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 55,922 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 41,323 मत प्राप्त हुए
14वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 14,599 मतों से आगे।
12.06 AM : 13वें राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 51,796 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 39,249 मत प्राप्त हुए
13वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 12,547 मतों से आगे।
11.42 AM : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को बधाई भी दे दी। 11वें राउंड में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 43456 मत मिले। भाजपा के भानु भूरिया को 31135 मत प्राप्त हुए हैं। 11वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 8894 मतों से आगे। इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया।
11.20 AM : झाबुआ उपचुनाव की मतगणना में 10वें राउंड में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने 8 हजार से ज्यादा वोटों की बड़ी बढ़त बना ली। इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया। वो अभी से कांतिलाल भूरिया की जीत तय मान रहे हैं।
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 40084 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 31135 मत प्राप्त हुए
दसवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 8949 मतों से आगे।
10.50 AM : कांतिलाल भूरिया ने कहा कि झाबुआ के मतदाताओं ने मुझ पर भरोसा जताया है और मैं इसे पूरा करूंगा। भूरिया ने यह भी कहा कि इन परिणामों ने भाजपा का झूठ बेनकाब कर दिया है। लगातार मिल रही बढ़त से वो खुद को जीता हुआ मान रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी।
10.50 AM : सातवे राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 27,563 मत मिले
भाजपा के भानु भूरिया को 23,552 मत प्राप्त हुए
सातवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 4,011 मतों से आगे।
10.40 AM : छठे राउंड की मतगणना खत्म
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को मिले 24406
भाजपा के भानू भूरिया को मिले 19651
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 4755 वोटों से आगे
10.00 AM : चौथे राउंड की स्थिति
झाबुआ जिले के कल्याणपुर क्षेत्र से कांतिलाल भूरिया अब 2002 वोटों से आगे। उप चुनाव के लिए कल्याणपुर में मुख्यमंत्री कमलनाथ किया था रोड शो। बीजेपी का गढ़ माना जाता है कल्याणपुर क्षेत्र। इसे भाजपा की अयोध्या भी बोला जाता है।
9.46 PM : कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया लगातार बढ़त बनाते हुए तीसरे राउंड में 1014 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के भानू भूरिया पीछे चल रहे हैं।
9.20 AM : दूसरे राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद, कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 4882 मत मिले हैं वहीं भाजपा के भानु भूरिया को 8008 मत प्राप्त हुए हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया 3126 मतों से आगे चल रहे हैं।
9.00 AM : पहले राउंड की मतगणना पूरी। इसमें भाजपा के भानु भूरिया 199 मतों से आगे। मतगणना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भी पहुंचे।
8.49 AM : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया आगे
7.30 AM : मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी मौजूद हैं। कार्यकर्ता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
7. 00 AM : मतगणना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भी पहुंचे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App