भोपाल गणपति विसर्जन हादसे का Live Video: कैसे छटपटाते एक-एक कर काल की गत में समा गए, नाविक के खिलाफ मामला दर्ज
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के खटलापुरा घाट में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटने से हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को बचा लिया गया जबकि अभी दो लोगों की तलाश जारी है।;
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के खटलापुरा घाट (Khatlapura Ghat) में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। गणेश विसर्जन (Ganpati Immersion) के दौरान नाव पलटने (Boat Capsized) से हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं पांच लोगों को बचा लिया गया जबकि अभी दो लोगों की तलाश जारी है। हादसे में नाव चलाने वाले (नाविक) आकाश बाथम एवं चंगु बाथम के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में केस दर्ज किया गया है। वहीं राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए 11-11 लाख रुपये के मुआवजे का एलान और मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। मरने वालों में एक पुलिस परिवार का युवक भी शामिल है। हादसा भोपाल की मशहूर छोटी झील के खाटलापुरा घाट पर नाव पलटने से हुआ।
Madhya Pradesh CM Kamal Nath on 11 dead after boat capsized in Bhopal: We have decided to increase the compensation for families of deceased to Rs 11 lakh. Orders for magisterial inquiry have been given. pic.twitter.com/Od2DMIPl9p
— ANI (@ANI) September 13, 2019
लाइफ जैके पहने होते तो बच जाती जान
बताया रहा है कि ये सभी नाव पर सवार थे और भारी बारिश के कारण खटलापुरा तालाब में भी बाढ़ का पानी पूरा भरा हुआ है। यहीं पर गणेश विसर्जन के दौरान संतुलन खो जाने की वजह से ये हादसा हो गया। कुछ लोग नाव पर सवार होकर खटलापुरा के बीचों बीच भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गए थे। उसी दौरान नाव पलट गई और ये हादसा हो गया। नाव पर कुल 19 लोग सवार थे। भगवान गणेश की बड़ी सी प्रतिमा को क्रेन की मदद से तालाब में विसर्जन करने जा रहे थे। नाव पर बैठकर क्रेन के सहारे प्रतिमा को तालाब के बीचों बीच ले जाने के दौरान ही नाव का संतुलन बिगड़ गया और फिर नाव पलट गई। लोगों का कहना है कि अगर लाइफ जैकेट पहने होते तो ये हादसा नहीें होता और शायद इन सभी की जान बच जाती।
हादसा का ये था बड़ा कारण
क्षमता से अधिक लोग नाव में सवार
दो नाव एक साथ जोड़कर बैठे थे सभी
किसी ने नही पहनी थी लाइफ जैकेट
सुरक्षा में नहीं तैनात थे गार्ड
मृतकों के नाम व पते:-
1- परवेज़ पिता सईद खान उम्र 15 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
2- रोहित मौर्य पिता नंदू मौर्य उम्र 30 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
3- करण उम्र 16 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
4- हर्ष उम्र 20 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
5-सन्नी ठाकरे पिता नारायण ठाकरे उम्र 22 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
6- राहुल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा उम्र 30 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
7- विक्की पिता रामनाथ उम्र 28 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
8-विशाल पिता राजू उम्र 22 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
9-अर्जुन शर्मा पिता उम्र 18 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
10-राहुल मिश्रा पिता उम्र 20 साल निवासी 100 क्वाटर पिपलानी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App