मां के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंचा परिवार, कायम की नई मिसाल

सतना के वार्ड क्रमांक 44 के पूर्व पार्षद अशोक गुप्ता की माताजी शांति देवी गुप्ता का रविवार शाम 6:30 बजे निधन हो गया था। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार होना था, लेकिन इसके पहले पूरा परिवार वोट डालने पहुंचा और एक मिसाल कायम की है।;

Update: 2019-05-06 03:00 GMT

सतना। मध्यप्रदेश सतना के वार्ड क्रमांक 44 के पूर्व पार्षद अशोक गुप्ता की माताजी शांति देवी गुप्ता का रविवार शाम 6:30 बजे निधन हो गया था। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार होना था, लेकिन इसके पहले पूरा परिवार वोट डालने पहुंचा और एक मिसाल कायम की है। परिवार के सदस्य गोकुल प्रसाद गुप्ता(पति) और बेटे अशोक गुप्ता, कैलाश गुप्ता और ओम प्रकाश गुप्ता ने अपने पत्नी और बच्चों के साथ मतदान किया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News