शिवराज के आरोप पर कमलनाथ का पलटवार, कहा - कर्ज माफी को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं बीजेपी Watch Video

बता दें कि इसके पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कर्ज माफी को लेकर प्रदेश सरकार पर पलटवार किया था। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- कर्ज़ा माफ नहीं हुआ है। किसानों के साथ धोखा हुआ है।;

Update: 2019-05-07 10:32 GMT

भोपाल। सीएम कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और पूर्व सीएम शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कर्ज माफी के लिए प्रतिबद्ध हैं। कमलनाथ ने कहा कि हमने सरकार बनने के बाद दो घंटे के अंदर कर्जमाफी की कार्यवाही शुरु दी। 50 लाख किसानों ने फार्म भरा हैं, जिसमें से आचार संहिता के पहले 21 लाख किसानों के कर्ज माफ किया गया है। कमलनाथ ने कहा कि पूर्व सीएम सीएम शिवराज सिंह और बीजेपी सफेद झूठ फैलाने का काम कर रही हैं। 

Full View

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, "आज सुबह एक प्रतिनिधिमंडल सुरेश पचौरी के नेतृत्व में शिवराज सिंह के घर गए थे। उन्होंने 21 लाख किसानों की सूची दी। जिनका कर्जा माफ हो चुका है। ये लिस्ट छुपी हुई नहीं है। कृषि विभाग के पोर्टल पर है। शायद शिवराज जी पोर्टल खोलना नहीं जानते। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज हमें बजट बनाना न सिखाएं, बहुत बजट बनाएं हैं। कर्जमाफी पर मुझे किसानों का सर्टिफिकेट चाहिए। शिवराज सिंह का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। 

बता दें कि इसके पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कर्ज माफी को लेकर प्रदेश सरकार पर पलटवार किया था। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- कर्ज़ा माफ नहीं हुआ है। किसानों के साथ धोखा हुआ है। जब तक बैंकों को सरकार पैसा नहीं देगी, कर्ज़ माफ नहीं होगा। राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब कह रहे हैं कि ये कर्ज़ा माफ करेंगे, वो कर्ज़ा माफ करेंगे। वादा, सबका कर्ज़ा माफ करने का था। जिसके बाद सीएम कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवराज सिंह के आरोपों पर जवाब दिया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News