आचार संहिता उल्लंघन मामले में BJP की शिकायत खारिज, राहुल गांधी को मिला क्लीन चिट
चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उस बयान पर क्लीन चिट दे दी है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को हत्या आरोपी कहा था। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अमित शाह को हत्या आरोपी बताया था।;
भोपाल। चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उस बयान पर क्लीन चिट दे दी है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को हत्या आरोपी कहा था। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अमित शाह को हत्या आरोपी बताया था। बीजेपी ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत को खारिज करते हुए इस मामले में राहुल गांधी को क्लीन चिट दे दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।
EC gives clean chit to Rahul on 'murder accused' remark against Amit Shah
— ANI Digital (@ani_digital) May 2, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/PgrxMeNmLt pic.twitter.com/93YupNx0Uv
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App