बीजेपी में शामिल हुई प्रज्ञा ठाकुर,भोपाल से वापस लिया नामांकन
भोपाल लोकसभा सीट से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार और साध्वी प्रज्ञा की हमनाम प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल हैं।;
भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसमें निर्दलीय उम्मीदवार और साध्वी प्रज्ञा की हमनाम प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रभात झा के समझाने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने नामांकन वापस लिया। इसके साथ ही वो वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गईं।
प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि दो प्रज्ञा आमने-सामने नहीं हो सकती थीं, इसलिए निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा वापस ले लिया। निर्दलीय खड़ी हुईं प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हूं। बता दें कि एक जैसे दो नाम होने की वजह से बीजेपी के लिए यह परेशानी का सबब बनता ज रहा था। जिसके बाद बीजेपी ने निर्दलीय प्रज्ञा ठाकुर को मना कर नामांकन वापस ले लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App