लोकसभा चुनाव 2019 : कल नाम वापस लेंगी जयश्री ठाकुर, सीएम कमलनाथ के समझाने के बाद लिया फैसला

बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्रसिंह की पत्नी जयश्री ठाकुर ने अपना नाम वापस लेने की घोषणा की है। वे कल अपना नाम वापस लेंगी। सीएम कमलनाथ से मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।;

Update: 2019-05-01 07:57 GMT

बुरहानपुर। बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्रसिंह की पत्नी जयश्री ठाकुर ने अपना नाम वापस लेने की घोषणा की है। वे कल अपना नाम वापस लेंगी। सीएम कमलनाथ से मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। बता दें कि अरुण यादव के प्रत्याशी घोषित होने के बाद जयश्री ठाकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन दाखिल किया था। इससे पहले ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने मंगलवार शाम अपने 13 समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर कमलनाथ से मुलाकात की।

Full View

मुख्यमंत्री और सुरेंद्रसिंह के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली। सुरेंद्र सिंह ने कमलनाथ के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और संगठन के कुछ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कुछ कांग्रेसी मेरे विरोध में हैं। ऐसे लोगों ने पूरे जिले में पार्टी की छवि खराब कर रखी है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय हुआ लेकिन विधायक होने के नाते इसको लेकर मुझसे एक बार भी बात नहीं की गई। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News