लोकसभा चुनाव 2019 : साध्वी प्रज्ञा ने दाखिल किया नामांकन, रोड शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन Watch Video
भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज नामांकन दाखिल करने वाली है। नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के तमाम आला नेता मौजूद है।बता दें कि सोमवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुभ मुहूर्त में दो सेट नामांकन दाखिल किए थे।;
भोपाल। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज नामांकन दाखिल कर दिया । नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई। अधिकतर समर्थकों ने भगवा साफा बांध रखा था। इससे पहले वो सुबह पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पहुंचीं और यहां उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो रोड शो के लिए भवानी चौक सोमवारा के लिए निकलीं। यहां से रैली के बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित प्रदेश के तमाम आला नेता मौजूद रहे। बता दें कि सोमवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुभ मुहूर्त में दो सेट नामांकन दाखिल किए थे। इस दौरान 11 पंडितों ने स्वस्तिवाचन किया था। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चार महीने में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया।
नामांकन से पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी बहन संत है और अपना जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया। हमारी इस बहन को भगवा आतंकवाद के नाम पर अमानुषिक यातनाएं दी गईं। कानून का दुरुपयोग करने वालों से भोपाल की जनता हिसाब चुकता करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App