जीत के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंची बीजेपी मुख्यालय, कहा - ये राष्ट्र धर्म की जीत है Watch Video

साध्वी प्रज्ञा जीत के बाद आज बीजेपी कार्यालय पहुंची। उनके साथ उनके समर्थक भी मैजूद रहे।;

Update: 2019-05-24 06:49 GMT

भोपाल। साध्वी प्रज्ञा जीत के बाद आज बीजेपी कार्यालय पहुंची। उनके साथ उनके समर्थक भी मैजूद रहे। साध्वी ने कहा कि ये जीत राष्ट्र धर्म की जीत है। लोगों ने मोदी के विजन को समझा। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया। लोकसभा चुनाव 2019 में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कुल 8,66,482 और दिग्विजय सिंह को 5,01,660 वोट मिले। प्रज्ञा ठाकुर को इस सीट पर 60 पर्सेंट से भी ज्यादा वोट मिले हैं। बीएसपी कैंडिडेट माधो सिंह अहिरवार को 11,277 और नोटा को कुल 5,430 वोट मिले हैं। 

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News