लोकसभा चुनाव 2019 : भिंड में राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा - मोदी ने आपसे रोजगार छिनकर कॉन्ट्रैक्ट अनिल अंबानी को दे दिया

भिंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने लोगों से चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। उसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये नारा कांग्रेस का नहीं देश के युवाओं का है।;

Update: 2019-05-08 11:00 GMT

भिंड। भिंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने लोगों से चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। उसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये नारा कांग्रेस का नहीं देश के युवाओं का है। सब जगह यही नारा चल रहा है। जहां भी चले जाओं लोग एक ही बात कह रहे हैं। मोदी खुद ही कहा था कि मैं चौकीदार बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि चौकीदार ने भिंड के युवाओं से चोरी की है। राफेल केवल फाइटर प्लेन नहीं वो पूरा वेपन सिस्टम हैं। उन्होंने इसका रोजगार आपसे छीना और उसका कांट्रेक्ट अनिल अंबानी को दे दिया। भारत में बनने वाला फाइटर प्लेन अब फ्रांस में बनना है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने न्याय योजना की तारीफ भी की। राहुल गांधी ने कहा कि हम किसानों और गरीबों के साथ हैं। हमने कर्ज माफी किया और अब गरीबों को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपए 15 लोगों को दे सकते हैं तो क्या कांग्रेस गरीबो को 72 हजार सालाना नही दे सकती है? नरेंद्र मोदी ने अन्याय किया, कांग्रेस न्याय करेगी। कांग्रेस ने मन बनाया है कि हम गरीबों के अकाउंट में, युवाओं के बैंक अकाउंट में, शहीदों के परिवार के अकाउंट में सीधा पैसा डालना चाहते हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News