साध्वी प्रज्ञा पर जमकर बरसीं स्वरा भास्कर, कहा- कत्ल के आरोपित को बहन-बेटी नहीं देते तो देश कैसे दे दें

भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने साध्वी प्रज्ञा और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। स्वरा ने कहा कि भोपाल से साध्वी प्रज्ञा जैसे उम्मीदवारों का नामांकन होना निंदनीय है।;

Update: 2019-05-06 15:44 GMT

भोपाल। भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने साध्वी प्रज्ञा और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। स्वरा ने कहा कि भोपाल से साध्वी प्रज्ञा जैसे उम्मीदवारों का नामांकन होना निंदनीय है। मुझे फरेबी और ढोंगी लोगों से डर नहीं लगता। मैं भगवा साड़ी धारण कर लूं तो लोग मुझे साध्वी स्वरा भास्कर कहने लगेंगे। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा कि कत्ल के आरोपित को जब हम अपने घर में नहीं आने देते। अपनी बहन-बेटी नहीं देते तो फिर अपना देश कैसे दे दें? स्वरा ने भाजपा नेताओं को बीरबल की संतान बताते हुए कहा कि ये लोग कहते हैं कि प्रज्ञा पर आतंक का महज आरोप है, साबित नहीं हुआ। इन्हें आतंक का आरोप बहुत छोटा लगता है।

दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार करने भोपाल आई स्वरा भास्कर ने कहा कि दिग्विजय सिंह सम्मानित और सफल नेता हैं। जो दस साल तक मुख्यमंत्री थे। कोई भी देशभक्त दिग्विजय सिंह को ही वोट देगा। हिंदू धर्म और हिंदुत्व में बहुत फर्क है। हिंदुत्व नफरत फैलाने वाली हिंसक विचारधारा, कोई भी सच्चा हिंदू इसे न तो पसंद करेगा और न ही अपनाएगा। बता दें कि बीजेपी की तरफ से साध्वी प्रज्ञा मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह मैदान में है। इस बार भोपाल की सीट को सबसे हॉट सीट कहा जा रहा है। यहां पर 8 मई को वोटिंग होनी है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News