इंदौर में प्रियंका गांधी कर रही थी रोड शो, कुछ लोग लगा रहे थे मोदी -मोदी के नारे, फिर प्रियंका कार से उतरी और

इस दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। दरअसल इंदौर में रोड शो से पहले रास्ते में उनके काफिले को देखकर कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।;

Update: 2019-05-13 15:44 GMT

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज मध्यप्रदेश के दौरे पर थीं। उन्होंने सोमवार को उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में पूजा-अर्चना की और उसके बाद उज्जैन में रोड शो किया। प्रियंका गांधी ने इसके बाद रतलाम में चुनावी सभा को संबोधित किया औऱ पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद प्रियंका गांधी ने इंदौर में रोड शो किया। इस दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। दरअसल इंदौर में रोड शो से पहले रास्ते में उनके काफिले को देखकर कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।

इसे देख प्रियंका ने अपनी कार रुकवाई और उन लोगों से हाथ मिलाया और कहा कि 'आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह 'आल दी बेस्ट'. प्रियंका गांधी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मोदी भी देश को समझ पाते।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News