Lok Sabha Elections 2019 : दिग्विजय सिंह बोले- साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा मुंबई में एटीएस चीफ हेमंत करकरे पर दिए गए विवादित बयान पर हमला बोला है।;
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा मुंबई में एटीएस चीफ हेमंत करकरे पर दिए गए विवादित बयान पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कहा है कि सेना और शहीदों पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।
हेमंत करकरे जी एक ईमानदार और जिम्मेदार अधिकारी थे जिन्होंने एक आतंकवादी हमले में मुंबई के लोगों के लिए शहादत प्राप्त की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह बयान उनकी शहादत का अपमान करने वाला है। प्रज्ञा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Digvijaya Singh on Pragya Thakur's comment on Mumbai ATS chief late Hemant Karkare: EC has clearly said that no political comments should be made on Army&martyrs. Hemant Karkare ji was an honest&committed officer who attained martyrdom for the people of Mumbai in a terror attack. pic.twitter.com/kJCz2p42b2
— ANI (@ANI) April 19, 2019
साध्वी ने आरोप लगाया था कि हेमंत ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। उनके कर्मों की सजा मिली। उनके कर्म ठीक नहीं थे, इसलिए उन्हें सन्यासियों का श्राप लगा था। जिस दिन मैं जेल गई थी उसके 45 दिन के अंदर ही आतंकियों ने उसका अंत कर दिया। इस बयान के बाद विपक्ष लगातार भाजपा और साध्वी पर हमलावर हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App