सीधी में सहायक जिला परियोजना अधिकारी के पास लोकायुक्त को मिली 90 लाख से अधिक की संपत्ति

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने सहायक जिला पंचायक अधिकारी भूपेंद्र पांडे के पास छापामार कार्रवाई की। जिसमें भूपेंद्र के पास 90 लाख से अधिक संपत्ति मिली है।;

Update: 2019-10-23 03:45 GMT

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने सहायक जिला पंचायक अधिकारी भूपेंद्र पांडे के पास छापामार कार्रवाई की। जिसमें भूपेंद्र के पास 90 लाख से अधिक संपत्ति मिली है। संपत्ति में दो मंजिला मकान, एक प्लाट सहित अन्य बेशकीमती चीजों की जानकारी मिली है। भल्ला विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायत तीन वर्ष पूर्व की गई थी। जिसके बाद से लोकायुक्त पुलिस निरंतर उन पर निगरानी बनाए हुए थी।

छापे में मिली यह संपत्तियां

सहायक परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र पांडेय के घर से 7 लाख 41 हजार 400 रुपए की सामग्री ;फर्नीचर व अन्य वस्तुएंद्धए बैंक डिपॉजिट 1 लाख 17 हजार 494 रुपए, जमीन का मूल्य 9 लाख 58 हजार 350 रुपए, भवन की कीमत 32 लाख 80 हजार 318 रुपए, 6 लाख 77 हजार रुपए के आभूषण, एक कार, दो बाइक कीमत 12 लाख, शिक्षा शुल्क में व्यय 3 लाख 50 हजार, बड़े बेटे की शिक्षा पर व्यय 4 लाख 50 हजार, ऋण अदायगी व्यय 4 लाख 60 हजार, बिजली व्यय 1 लाख 43 हजार 274 रुपए, बेनामी संपत्ति भूमि 17 लाख रुपए, वाहनों पर फ्यूल खर्च 1 लाख रुपए का पता चला है। कुल कीमत 90 लाख 34 हजार 441 रुपए आंकी गई है।

अधिकारी भूपेंद्र के खिलाफ मिली थी शिकायत

सहायक परियोजना अधिकारी भूपेंद्र पांडे के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच के बाद छापामार कार्रवाई की गई है। छापे में 90 लाख से अधिक की संपत्ति मिली है। कार्रवाई जारी है।

- जितेंद्र नाथ शर्मा, निरीक्षक लोकायुक्त रीवा

बता दें भूपेंद्र भल्ला प्रतिनियुक्ति पर सहायक जिला परियोजना अधिकारी ;एपीओद्ध के पद पर कार्यरत हैं। लंबे समय से मिल रही शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने भूपेन्द्र पांडेय के दक्षिण करौंदिया गोपालदास मार्ग स्थित निज आवास में लोकायुक्त पुलिस रीवा की 25 सदस्यीय टीम ने सुबह-सुबह छापा मारा। लोकायुक्त पुलिस रीवा ने शिकायत मिलने पर गोपनीय जांच कराई थी। जांच में सामने आया था कि एपीओ ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News