Exit Poll के नतीजों के बाद मध्‍य प्रदेश में सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने कहा- अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस सरकार अपना बहुमत सिद्ध करे Watch Video

लोकसभा चुनाव के बाद रविवार शाम को आए Exit Poll रूझान ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस से सत्ता छीनने के संकेत दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को पत्र लिखकर जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की मांग की है।;

Update: 2019-05-20 10:54 GMT

भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद रविवार शाम को आए Exit Poll रूझान ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस से सत्ता छीनने के संकेत दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राज्यपाल को पत्र लिखकर जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की मांग की है।

Exit Poll में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलने के आसार के बीच नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि एग्जिट पोल में जैसा अनुमान था, मोदी की लहर में हम ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। मोदी जी एक पारस मणि हैं, जिसे भी छूते हैं वो सोना बन जाता है।

जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिलने वाली हैंं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वचन पत्र का कितना पालन हुआ, इस बारे में तमाम जगहों से विफलता की बात दिखी। यह इस बात का संकेत है कि वर्तमान सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। इसलिए उनकी मांग है कि राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया जाए।


उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार ज़्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। हम सत्र में देखना चाहते हैं कि बहुमत है कि नही है। अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस सरकार अपना बहुमत सिद्ध करे। जब चुनाव हुए हमारे 109 विधायक थे, लेकिन हमने लंगड़ी सरकार बनाना उचित नहीं समझा। भाजपा चाहती तो वह भी जोड़-तोड़ करके सरकार बना सकती थी। मगर भाजपा ने ऐसा नहीं किया।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 में से कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास 109 विधायक हैं। अहम बात यह है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चल रही है।

Full View


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News