मध्यप्रदेश भाजपा विधायक पत्नी समेत हुए गायब, कांग्रेस नेता ने कहा देखिए कितनों का अपहरण होता है

मध्यप्रदेश भाजपा विधायक पीएल तंतवाय घर से गायब हो गए हैं। विधायक पीएल तंतवाय के साथ पत्नी रामकली तंतवाय का भी पता नहीं है। जिसके बाद कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा अभी देखिए कितने गायब होंगे और कितनों का अपहरण होगा।;

Update: 2020-03-06 11:55 GMT

मध्यप्रदेश भाजपा विधायक पीएल तंतवाय घर से सुबह गायब हो गए। विधायक पीएल तंतवाय के साथ पत्नी रामकली तंतवाय भी उनके साथ गईं। घर पर सिर्फ उनका गनर मौजूद है। जिसके बाद कांग्रेस नेता अजय सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा अभी देखिए कितने गायब होंगे और कितनों का अपहरण होगा। हालांकि पीएल तंतवाय भोपाल में मिल गए हैं।

मध्यप्रदेश की हटा विधानसभा से विधायक पीएल तंतवाय सुबह अचानक घर से लापता हो गए। घर से बाहर जाने की जानकारी पीएल तंतवाय की तरफ से नहीं दी गई। इसके अलावा उनके साथ उनकी पत्नी रामकली तंतवाय भी गई हुईं थी। इसके अलावा गनर को भी घर पर अकेला छोड़ गए। भाजपा विधायक के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की खबर आग की तरह फैल गई। 

जिसके बाद मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राज्यसभा का चुनाव है तो कुछ भी हो सकता है। अभी आने वाले एक दो दिन में और देखिए। कितने लोग गायब हैं। कितनों का अपहरण हुआ और कौन स्वेच्छा से गया है इसकी अभी ठोस जानकारी नहीं मिलेगी। 

भोपाल में निजी काम से आया हूं

मीडिया में विधायक के गायब होने की खबर फैलने के बाद पीएल तंतवाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। उन्होंने कहा कि निजी काम से भोपाल आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में नहीं जाऊंगा। पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं। कांग्रेस में किसी ने कोई संपर्क नहीं किया है। 


Tags:    

Similar News