घर में आकर चाय पी और फिर सीआईडी डीएसपी को गोली से उड़ा दिया, विदिशा से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की उनके परिचित ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिचित घर में आया था, इस दौरान चाय पीने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।;

Update: 2019-05-02 03:37 GMT

भोपाल। पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की उनके परिचित ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिचित घर में आया था, इस दौरान चाय पीने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने कट्टा निकालकर सीने पर गोली मार दी। डीएसपी को गोरी मारने से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल डीएसपी को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी उनकी बेटी का फेसबुक फ्रेंड भी है। पुलिस ने देर रात आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

शाम 7 बजे घर आया था आरोपी

पुलिस के मुताबिक ए-192 खजूरीकला अवधपुरी निवासी गोरे लाल अ​हिरवार पीएचक्यू में डीएसपी थे। जानकारी के मुताबिक डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की पिछले महीने ही बाइपास सर्जरी हुई थी। जिस कारण वे अवकाश पर चल रहे थे। बुधवार शाम 7 बजे करीब उनका परिचित हिमांशु प्रताप सिंह शाम 7 बजे घर आया था। जिसके बाद डीएसपी और हिमांशु ने चाय पी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी हिमांशु ने कट्टा निकालकर डीएसपी के सीने में गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर डीएसपी की बेटी और बहू दौड़कर आई, तो उनके सीने से खून बह रहा था। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए हबीबगंज स्थित नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

कई थानों में एसआई और टीआई रह चुके 

अहिरवार को गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। राखी ने अपने पति संतोष चौधरी को फोन कर बुलाया। परिजन उन्हें नर्मदा अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अहिरवार भोपाल के कई थानों में एसआई व थाना प्रभारी रहे हैं।

कट्टे से मारी गोली

आरोपी ने कट्टे से गोली मारी है, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजय साहू, एडिशनल एसपी

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News