प्रज्ञा ठाकुर की बढ़ सकती है मुश्किल, फिर से खुल सकती है सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल
भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ सकती है। जनसंपर्क एवं विधि मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल री ओपन कराई जाएगी। उसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भूमिका की जांच होगी।;
भोपाल। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ सकती है। जनसंपर्क एवं विधि मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल री ओपन कराई जाएगी। उसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भूमिका की जांच होगी। उन्होंने कहा- मैं प्रज्ञा को साध्वी भी नहीं कहूंगा, क्योंकि उन्होंने गांधीजी के हत्यारे को देशभक्त और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही कहा है। इन बयानों से ऐसा लगता हैं कि उस कांड में प्रज्ञा का हाथ है। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर वर्ष 2007 में आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में आरोपी थीं, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।
क्या था मामला - सुनील जोशी की हत्या 29 दिसंबर 2007 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना देवास थाना इलाके में हुई थी। शुरुआती जांच में इस घटना के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया लेकिन राजस्थान से गिरफ्तार किए गए एक शख्स के बयानों के बाद प्रज्ञा ठाकुर और 7 अन्य लोगों को भी इस मामले में आरोपी बना लिया गया। हालांकि 1 फरवरी को 2017 को इन सभी के खिलाफ सबूत न मिलने पर आरोप मुक्त कर दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App