चित्रकूट नगर पंचायत CMO के घर लोकायुक्त का छापा, आय से ​अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला

चित्रकूट नगर पंचायत के CMO के घर गुरुवार सुबह सुबह अचानक लोकायुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। सतना के महाराणा प्रताप नगर में अल सुबह जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उनके घर पर दस्तक दी तो घर के सभी लोग घबरा गए।;

Update: 2019-05-30 06:28 GMT

सतना। चित्रकूट नगर पंचायत के CMO के घर गुरुवार सुबह सुबह अचानक लोकायुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। सतना के महाराणा प्रताप नगर में अल सुबह जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उनके घर पर दस्तक दी तो घर के सभी लोग घबरा गए।

चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ रमाकांत शुक्ला ने जैसे ही लोकायुक्त टीम को सुबह सुबह अपने दरवाजे पर देखा उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लोकायुक्त को शिकायत मिली थी। रमाकांत शुक्ला इसके पहले सतना नगर निगम और मैहर नगर पालिका में भी पदस्थ थे। लोकायुक्त एसपी राजेश वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई चल रही है।


बता दें सतना में रमाकांत ने वीनस मार्ट की जमीन में कब्जा हटाने और नियम विरुद्ध निर्माण कार्य में शामिल रहने की बात सामने आई थी। इस मामले में बड़े लेन-देन की भी शिकायत भी हुई थी। शुक्ला पर आरोप था कि उन्होंने कांग्रेस नेता के साथ मिलकर पन्नीलाल चौक पर बनी जर्जर बिल्डिंग गिराई थी।


इसके अलावा इससे भी बड़े अन्य लेन-देन की और शिकायत सामने आई है। रमाकांत शुक्ल के खिलाफ तीन साल पहले जांच शुरू हुई थी, तभी वे लोकायुक्त की नजर में थे। बताया जा रहा है कि इनके साथ एक सहायक यंत्री भी लोकायुक्त पुलिस की राडार पर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News