मां ने ममता को किया तार-तार, एक दिन के नवजात को शौचालय के सामने छोड़ हुई फरार

मध्यप्रदेश के इंदौर में ​रविवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां शौचालय के गेट पर एक दिन का नवजात कपड़े लिपटा पड़ा मिला। उस मासूम पर कुछ कुत्ते झपटने वाले ही थे तभी एक महिला ने आकर नवजात को बचा लिया।;

Update: 2019-05-13 06:27 GMT

मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती। अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम कर देती है। ना दिन देखती है ना रात, अपना हर पल मां बच्चों को सौंप देती है। लेकिन कुछ माएं ऐसी भी है जो मां की ममता को तार तार कर रही हैं।

मध्यप्रदेश के इंदौर में ​रविवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां शौचालय के गेट पर एक दिन का नवजात कपड़े लिपटा पड़ा मिला। उस मासूम पर कुछ कुत्ते झपटने वाले ही थे तभी एक महिला ने आकर नवजात को बचा लिया। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पुलिस ​से मिली जानकारी के अनुसार शीतल नगर निवासी सुमन कुशवाह सुबह करीब 8.30 बजे बाणेश्वरी धाम कुंउ गई थी। नवजात के रोने की आवाज सुनी। जिस जगह से बच्ची के रोने के आवाज आ रही थी वहीं कुछ कुत्ते भी मंडरा रहे थे। जमीन पर कपड़ा पड़ा हुआ था।

कुछ शक हुआ तो वह भाग कर वहां पहुंची। वह भाग वहां पहुंची तो देखा कपड़े में नवजात लिपटा हुआ था सुमन ने बिना देर किए कुत्तों को वहां से भगाया और मासूम को गोद में उठा लिया।

पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सुमन ने बताया कि वह बच्चे को ऑटो रिक्शा से लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचीं और भर्ती कराया। जरा भी देरी हो जाती तो कुत्ते नवजात को नोंच खाते। सुमन के मुताबिक अस्पताल में उसे बताया गया था कि नवजात ट्रांसजेंडर है। बच्चा वार्ड में नवजात को भर्ती करने के बाद वे लौट आईं। डॉक्टरों की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि वह बच्ची है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

समय से पहले बच्ची का जन्म

एमवाय अस्पताल के डॉ. हेमंत जैन (शिशु रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि जिस नवजात को भर्ती किया गया है, वह बच्ची है। उसका जन्म शनिवार देर रात से रविवार सुबह के बीच हुआ है। बच्ची का जन्म समय से पहले होने की वजह से उसका वजन सिर्फ छह सौ ग्राम है। बच्ची को एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News