भोपाल में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।;

Update: 2019-06-09 07:26 GMT

भोपाल. भोपाल में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। बताया जाता है कि बच्ची शनिवार रात 8 बजे घर के करीब से लापता हुई थी। रविवार को कमला नगर इलाके में बच्ची का शव नाले में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद बच्ची का गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। 

परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस ने अगर तत्परता दिखाई होती तो मासूम की जिंदगी बच जाती। परिजनों ने बताया कि बच्ची कल रात 8 बजे गायब हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने देर से जांच शुरु की। 

साध्वी प्रज्ञा ने की मुलाकात - भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बच्ची के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की। साध्वी ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में भी जागरूकता की जरूरत है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News