इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।;

Update: 2019-07-17 12:33 GMT

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से देसी पिस्टल, कट्टे और रिवॉल्वर सहित 18 अवैध हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक ये गिरोह अंतरराज्यीय है और दूसरे राज्यों में भी अवैध हथियार सप्लाई करता है।

पुलिस को जानकारी मिली कि खरगोन जिले के सिगनूर से सिकलीगर अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं और कई स्थानों पर इसकी सप्लाई कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनानी शुरु कर दी। क्राइम ब्रांच की टीम और छत्रीपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने घेराबंदी करते हुए कुंदन सिंह सिकलीगर (28) को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से बारह बोर के 2 देशी कट्टे, और बत्तीस बोर की 11 पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस सहित 13 अवैध हथिार बरामद हुए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News