मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 8 जुलाई से, 19 दिन चलेगा सत्र

मध्‍यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का 19 दिवसीय मानसून सत्र 8 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार को राज्‍यपाल को प्रस्ताव भेजा था, जिसका अनुमोदन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कर दिया है।;

Update: 2019-06-07 15:41 GMT

भोपाल। मध्‍यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का 19 दिवसीय मानसून सत्र 8 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार को राज्‍यपाल को प्रस्ताव भेजा था, जिसका अनुमोदन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कर दिया है। इसके साथ ही अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया है कि 19 दिवसीय मानसून सत्र में सदन की कुल 15 बैठकें होंगी, जिसमें महत्‍वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जाएंगे। सत्र में पेश किए वाले अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 26 जून तक तथा अशासकीय संकल्प की सूचनाएं 27 जून तक ली जाएंगी। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण और नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में तीन जुलाई से लिए जाने की शुरूआत होगी। 



 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News