सायकिल पर 40 किलोमीटर का सफर तय कर औचक निरीक्षण करने हटा अस्पताल पहुंचे दमोह कलेक्टर

दमोह जिले के कलेक्टर नीरज कुमार इन सभी सरकारी सुख सुविधाओं को दरकिनार कर सायकिल पर सैकड़ो किलोमीटर का सफर कर तहसील मुख्यालयों, ग्रामीण अंचलों और शासकीय योजना का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की खबर लेते हैं।;

Update: 2019-05-10 07:08 GMT

दमोह। एक ओर जहां अधिकारी सरकारी गाड़ियों और एसी दफ्तरों के बैठक आराप फरमाते लुफ्त उठाते हैं। वहीं दूसरी ओर दमोह जिले के कलेक्टर नीरज कुमार इन सभी सरकारी सुख सुविधाओं को दरकिनार कर सायकिल पर सैकड़ो किलोमीटर का सफर कर तहसील मुख्यालयों, ग्रामीण अंचलों और शासकीय योजना का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की खबर लेते हैं। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से साइकिल के पीछे कलेक्टर दमोह का शासकीय वाहन साथ चलता है।

कलेक्टर नीरज आज शुक्रवार सुबह सायकिल पर 40 किलोमीटर का सफर तय कर औचक निरीक्षण पर हटा अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी लीं। इस दौरान उन्होंने कुछ अव्यवस्था देखकर दिशा निर्देश भी दिए।   

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News