शिवराज ने की श्वेत पत्र जारी करने की मांग, जनसम्पर्क मंत्री बोले- श्वेत पत्र क्यों, ब्लैक पेपर भी जारी करेंगे
बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से सूझ रहे मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा कमलनाथ सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया है।;
भोपाल। बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से सूझ रहे मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा कमलनाथ सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा श्वेत पत्र क्यों, हम तो शिवराज सरकार के 15 सालों में हुए घोटालों पर ब्लैक पेपर भी जारी करेंगे। उनके काले कारनामें उजागर करेंगे। सरकार न सिर्फ बाढ़ प्रभावितों को राहत देगी बल्कि केंद्र से भी मदद मांगेगी।
केन्द्र से 10 हजार करोड़ लेना है। कमलनाथ सरकार ने 45 हजार लोगों को रेस्क्यू किया है। कौन सा मंत्री केंद्र के पास सहयोग की मांग लेकर नहीं गया। ये केवल नोटंकी कर रहे हैं। शिवराज और राकेश सिंह पहले यह तय कर लें कि अधिकृत कौन है।
बता दें शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार श्वेत पत्र जारी कर बांधों में पानी भरने से लेकर बाढ़ के हालात तक की पूरी जानकारी देने की मांग की है। प्रदेश में बाढ़ पर सियासत चरम पर है पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बाढ़ के लिए प्रकृति के बजाए सरकार को ज़िम्मेदारी ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रशासन की लापरवाही के कारण मालवा और अन्य जगह बाढ़ आयी। शिवराज ने बांधों में पानी भरने और छोड़ने से लेकर बाढ़ के हालातों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, गांधी सागर डैम और कोटा बैराज से पानी छोड़ने के काऱण कि श्योपुर, मुरैना और दूसरे इलाकों में बाढ़ आ गयी। ये सीधे तौर पर शासन प्रशासन की चूक का नतीजा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App