मंत्री उमर सिंघार का ट्वीट : उसूलों पे जहां आंच आये तो टकराना ज़रूरी है, मानक अग्रवाल ने सिंघार को बताया बीजेपी का एजेंट

वन मंत्री उमर सिंघार इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। गुरुवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके बाद फिर से वे सुर्खियों में आ गए। उन्होंने लिखा कि " उसूलों पे जहाँ आँच आये टकराना ज़रूरी है जो ज़िन्दा हों तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है।;

Update: 2019-09-05 13:27 GMT

भोपाल। वन मंत्री उमर सिंघार इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। गुरुवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके बाद फिर से वे सुर्खियों में आ गए। उन्होंने लिखा कि " उसूलों पे जहाँ आँच आये टकराना ज़रूरी है जो ज़िन्दा हों तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है। सत्यमेव जयते !

बता दें कि इससे पहले सिंघार ने दिग्विजय सिंह को लेकर बयान दिया था जिससे एमपी के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई थी। उन्होंने कहा था कि पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछ से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदेश में हो रहे अवैध शराब के धंधों में भी उनका हाथ है।

मानक अग्रवाल ने उमंग सिंघार को बताया बीजेपी का एजेंट - दिग्विजय सिंह के करीबी और कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने उमंग सिंघार को बीजेपी का एजेंट बताया है। उन्होंने कहा कि वे जमुना देवी की विरासत को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी होने का लाभ लेकर वे जेब भर रहे हैं। 

शिवराज सिंह ने सरकार को घेरा - पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शराब की नदियां बहाई जा रही हैं। कांग्रेस के एक बड़े नेता रेत के उत्खनन में लगे हुए हैं। चारों तरफ लूटमार मची है, ट्रांसफर और पोस्टिंग में पैसे लिए जा रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News