मोदी कैबिनेट में लगातार दूसरी बार मंत्री बने नरेंद्र सिंह तोमर

नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली। उनके साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। मध्यप्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर भी मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं। नरेंद्र सिंह तोमर मोदी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं। नरेंद्र सिंह के पास ग्रामीण विकास और कोयला मंत्रालय था।;

Update: 2019-05-30 13:52 GMT

भोपाल। नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली। उनके साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। मध्यप्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर भी मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं। नरेंद्र सिंह तोमर मोदी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले तोमर 1998 और 2003 में विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। केंद्र की राजनीति में आने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। 2014 में जब बीजेपी ज़ोरदार तरीके से चुनाव जीतकर केंद्र की सत्ता में लौटी तो उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी गयी। तब उन्हें ग्रामीण विकास और कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News