MP वाकई अजब हैः प्रदेश की राजधानी का नाम नहीं बता पाए शिक्षक, कलेक्टर मे तत्काल किया सस्पेंड

ग्वालियर के इकहरा देहात में जिला कलेक्टर एवं सीईओ के निरीक्षण करने पहुंचे;

Update: 2020-01-14 05:54 GMT

ग्वालियर। प्रदेश की शिक्षा के स्तर की हकीकत बयां करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान मिडिल स्कूल का एक शिक्षक प्रदेश की राजधानी का नाम तक नहीं बता पाया। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने सख्त रवैया अपनाते हुए शिक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया।

दरअसल ग्वालियर के इकहरा देहात में जिला कलेक्टर एवं सीईओ के निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मिडिल स्कूल इकहरा के शिक्षक राजकिशोर धाकड़ से कलेक्टर अनुराग चौधरी ने निरीक्षण में पूछा कि प्रदेश की राजधानी का नाम क्या है? लेकिन शिक्षक राजकिशोर धाकड़ इस सवाल में भी बगलें झांकने लगे। शिक्षक से जवाब नही मिलने पर हैरानी जताते हुए कलेक्टर ने शिक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया।

कलेक्टर अनुराग चौधरी ने सीईओ के साथ मुरार, डबरा के कई स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कलेक्टर ने खामियां मिलने पर 7 शिक्षकों को सस्पेंड किया एवं 3 शिक्षकों की दो दो वेतन वृद्धि रोकी और एक अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त की। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों पर निगरानी ना करने के कारण ही 3 शिक्षक अरविंद सोनी हस्तिनापुर, अमजद खान उटीला और दिनेश शाक्य को भी नोटिस जारी किए गए। 

Tags:    

Similar News