चुनाव कराने जा रही पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को लेकर ग्वालियर जा रही जवानों से भरी एक बस पलट गई है। हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही जा रही है। इसमें 11 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।;

Update: 2019-05-02 13:45 GMT

मंडला. चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को लेकर ग्वालियर जा रही जवानों से भरी एक बस पलट गई है। हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही जा रही है। इसमें 11 पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल पुलिस जवानों को जबलपुर और मंडला के जिला अस्पतालों में रेफर किया गया है। 

पुलिस के अनुसार, बस चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को लेकर ग्वालियर जा रही थी। बस प्राइवेट ट्रैवल्स की बताई जा रही है। नेशनल हाइवे-12 के बबेहा गांव से गुजर रही थी, तभी यहां सड़क में गड्ढा होने के कारण बस की स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News