महाकाल की शरण में पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, बाबा से की देश की खुशहाली की कामना Watch Video

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार काे महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से इस वर्ष महाराष्ट्र समेत देशभर में अच्छी बारिश की कामना की।;

Update: 2019-05-07 11:49 GMT

उज्जैन. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार काे महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने  बाबा महाकाल से इस वर्ष महाराष्ट्र समेत देशभर में अच्छी बारिश की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आतंक का काेई धर्म नहीं हाेता, लेकिन वाेट बैंक की राजनीति के चलते साजिश के तहत यह नाम दिया गया था।

Full View

मालेगांव और समझाैता ब्लास्ट के बाद तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, शरद पवार और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं ने वाेट बैंक की राजनीति के चलते हिंदू आतंकवाद नाम दिया था। साध्वी प्रज्ञा काे भाेपाल से उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व ने बेहद साेच-समझकर लिया है और बीजेपी इस बार 2014 की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News