इंदौर नगर निगम के मेयर ने पेश किया बजट, बजट के दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत में कन्फ्यूज हो गए सदस्य

. महापाैर मालिनी गाैड़ ने बुधवार काे 5647 करोड़ 10 लाख 10 हजार रुपए की आय और 5574 करोड़ 40 लाख 68 हजार रुपए की अनुमानित व्यय के साथ 96 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपए का बजट पेश किया। बताया जा रहा है कि मेयर ने चुनावी बजट पेश किया है।;

Update: 2019-06-12 08:46 GMT

इंदौर. महापाैर मालिनी गाैड़ ने बुधवार काे 5647 करोड़ 10 लाख 10 हजार रुपए की आय और 5574 करोड़ 40 लाख 68 हजार रुपए की अनुमानित व्यय के साथ 96 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपए का बजट पेश किया। बताया जा रहा है कि मेयर ने चुनावी बजट पेश किया है। कोई टैक्स नहीं बढ़ाया, नया कर भी नहीं लगाया और जो स्मार्ट सिटी के पुराने काम चल रहे हैं, उनको आगे बढ़ाने की बात कही है। निगम का लक्ष्य 2020 तक कम से कम कचरा उत्पन्न करने का है। चार हजार से अधिक घरों पर सूखे कचरे को रखने के लिए बड़े बैग उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं निगम एनजीओ के जरिए ढाई से तीन रुपए प्रति किलो कचरा खरीद रहा है। निगम अब हर घर को 70 से 100 रुपए महीना कचरा बेचने से देगा।

बड़ी बातें - 

सफाई में जिस तरह सहयोग किया, जल संरक्षण में भी सहयोग करें। वाटर रिर्चाजिंग को बढ़ावा दें। निगम तकनीकी मदद करेगा। 311 एप पर रिक्वेस्ट कर सकते हैं। 24 घंटे में व्यक्ति आएगा।

115 करोड़ का प्रावधान खेल और खेल मैदानों को विकसित करने के लिए।

सरकारी स्कूलों के निर्माण पर 47.55 करोड़ का विकास। 

शहर के मुक्तिधामों के विकास का काम होगा। 

शहर के 20 पुल-पुलियाओं का काम अगले 6 महीने में पूरा होगा। इसके लिए 50 करोड़, 50 करोड़ अन्य पुलियाओं के लिए। जवाहर मार्ग ब्रिज हमने साढ़े 3 महीने में पूरा किया।

सोलर एनर्जी प्लॉट लगाया जाएगा। इसके लिए ग्रीन बांड लाएंगे। सबसे कम लागत की राशि मिलेगी। 18 करोड़ रुपए हर साल और डेढ़ करोड़ रुपए प्रतिमाह की बचत होगी। 500 करोड़ की राशि का प्रावधान है।

Full View

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के बीच अंतर नहीं समझ पाए सदस्य - बजट के दौरान एमआईसी सदस्य राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के बीच का अंतर भूल गए। इस बार बजट सत्र की शुरुआत यहां पर वंदे मातरम की जगह जन गण मन से हुई, लेकिन हस्तक्षेप के बाद सदस्यों ने जन गण मन का गायन बीच में ही रोक दिया और फिर वंदे मातरम का गायन शुरू कर दिया। राष्ट्रगान के अपमान पर विपक्षी पार्षदों ने निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दोषी पर एफआईआर दर्ज करवाने को कहा है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News