गले मिलीं साध्वी प्रज्ञा और उमा भारती, दोनों के आखों से छलके आंसू
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ही भावुक हो गई। इस दौरान दोनों के आसूं छलक गए। उमा भारती ने कहा कि प्रज्ञा ने बहुत प्रताड़ना झेली है।;
भोपाल। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ही भावुक हो गई। इस दौरान दोनों के आसूं छलक गए। उमा भारती ने कहा कि प्रज्ञा ने बहुत प्रताड़ना झेली है। साध्वी के प्रत्याशी बनने पर मुझे सबसे ज्यादा खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा बहुत अच्छे वोटों से जीतेंगी। इसके साथ ही उमा भारती ने यह भी कहा कि उनका साध्वी प्रज्ञा से कोई मनमुटाव नहीं है। वे साध्वी प्रज्ञा के लिए सभा करेंगी। कन्हैया कुमार के भोपाल आने पर उमा भारती ने कहा कि इससे बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होना है। कांग्रेस को ही नुकसान होगा। बता दें कि बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह मैदान में है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App