मध्यप्रदेश के इन 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, इंदौर का 22.4, ग्वालियर का 21.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.9 सेल्सियस दर्ज किया गया।;
भोपाल. राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, इंदौर का 22.4, ग्वालियर का 21.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। मैसम विभाग ने कहा है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश -
आगामी 24 घंटे के भीतर अशोकनगर, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खरगौन, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सागर, सीहोर, सिवनी, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में भारी बारिश हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App