MPBSE 10th Result : पिता करते हैं चौकीदारी, बेटा बना दसवीं का टॉपर
मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। हायर सेकेंडरी (12वीं) में 72.37 फीसदी और हाईस्कूल (10वीं) में 61.32 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। 10वीं में सागर के रहने वाले आयुष्मान ताम्रकर ने टॉप किया है।;
सागर। मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। हायर सेकेंडरी (12वीं) में 72.37 फीसदी और हाईस्कूल (10वीं) में 61.32 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। 10वीं में सागर के रहने वाले आयुष्मान ताम्रकर ने टॉप किया है। आयुष्मान ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। सबसे खास बात यह है कि आयुष्मान के पिता चौकीदार है। वह चौकीदारी का काम करते हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान के घर की हालत ठीक नहीं है। बहुत मुश्किलों से परिवार का जीवनयापन होता है। पिता अक्सर बीमार रहते हैं। मां भी मजदूरी करती है।
आयुष्मान बनना चाहता है इंजीनियर - आयुष्मान अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को देता है। आगे चलकर आयुष्मान इंजीनियर बनना चाहता है। वह इसके लिए जितना भी मेहनत होगा वह करने के लिए तैयार है। बतौर आयुष्मान वह समान्य तौर पर चार घंटे की पढ़ाई करता था। शेष समय में वह पिता और माता के साथ काम में हाथ बंटाता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App