निगम कमिश्नर का सख्त रुख, कर्मचारियों के समय पर नहीं आने से अब कटेगा वार्ड प्रभारी और एएचओ का वेतन

आगामी स्वच्छता मिशन को देखते हुए निगम ने समय पर न आने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। आपको बता दें कि, निगम कमिश्नर ने सफाई के प्रति बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। अब निगम प्रशासन कर्मचारियों के समय पर न आने पर संबंधित वार्ड के प्रभारी और जोन के जोन का वेतन काटा जाएगा।;

Update: 2019-09-01 05:30 GMT

भोपाल। आगामी स्वच्छता मिशन को देखते हुए निगम ने समय पर न आने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। आपको बता दें कि, निगम कमिश्नर ने सफाई के प्रति बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। अब निगम प्रशासन कर्मचारियों के समय पर न आने पर संबंधित वार्ड के प्रभारी और जोन के जोन का वेतन काटा जाएगा। इसके लिए निगम ने पिछले मंगलवार को कई आधा दर्जन से ज्यादा वार्ड प्रभारियों और एएचओ का तीन तीन दिन का वेतन काटने का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के साथ-साथ निगम ने समय पर न आने वाले कर्मचारियों की समय सारणी भी दी है। आपको बता दें कि, निगम के सभी कर्मचारियों की ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज होती है, इसके लिए निगम प्रशासन ने थम्स इम्प्रेशन मशीनें जोन एवं वार्ड में उपलब्ध कराई हैं। इसके बावजूद भी कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे। इसको लेकर कमिश्नर के सख्त निर्देश है कि, सभी कर्मचारियों का वेतन थम्स इम्प्रेशन मशीन की उपस्थिति के हिसाब से ही जारी किया जाय।

पिछली बार 55 कर्मचारियों को जारी किया था नोटिस:निगम ने सोमवार को कचरा वाहन के 55 चालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही इसका जवाब देने के लिए केवल तीन दिन का समय दिया है। इतना ही नहीं पिछले महीने 176 कर्मचारियों कर्मचारियों को सफाई के प्रति लापरवाही बरतने पर 176 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News