साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक और नोटिस जारी, जानिए क्या है पूरा मामला
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जिला चुनाव अधिकारी ने नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।;
मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी करके भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सवालों के बीच घिर गई हैं। अब जिला चुनाव अधिकारी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। जिसमें उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Bhopal: A notice has been issued to Pragya Singh Thakur by District Election Officer and Collector under model code of conduct seeking an explanation from her for her comment on Late Hemant Karkare within a day. (File pic) pic.twitter.com/cqnjQwRIRN
— ANI (@ANI) April 20, 2019
बता दें साध्वी प्रज्ञा ने शुक्रवार को बयान दिया था कि यह उसकी कुटिलता थी। यह देशद्रोह था, यह धर्मविरुद्ध था। तमाम सारे प्रश्न करता था। ऐसा क्यों हुआ, वैसा क्यों हुआ? मैंने कहा मुझे क्या पता भगवान जाने. तो क्या ये सब जानने के लिए मुझे भगवान के पास जाना पड़ेगा। मैंने कहा बिल्कुल अगर आपको आवश्यकता है तो अवश्य जाइए। आपको विश्वास करने में थोड़ी तकलीफ होगी, देर लगेगी। लेकिन मैंने कहा तेरा सर्वनाश होगा।
उनके इस बयान के बाद तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने उनपर निशाना साधा है। साध्वी प्रज्ञा बुधवार को भाजपा में शामिल हुई हैं और पार्टी ने उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।
इस घोषणा के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। ये धर्मयुद्ध है और हम इसे जीतेंगे। मैने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की है। सबने तय किया है कि राष्ट्र के विरुद्ध षड़यंत्र करने वालों के खिलाफ लड़ेंगे, क्योंकि राष्ट्र सुरक्षा पहले है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App