अरुण जेटली के निधन पर दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर जताया शोक

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कमल नाथ ने अपने शौक संदेश में कहा कि उच्च कोटि के विधि विशेषज्ञ होने साथ ही एक उत्कृष्ट राजनेता थे और देशहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति के कारण पहचाने जाते थे।;

Update: 2019-08-24 08:45 GMT

भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कमल नाथ ने अपने शौक संदेश में कहा कि उच्च कोटि के विधि विशेषज्ञ होने साथ ही एक उत्कृष्ट राजनेता थे और देशहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति के कारण पहचाने जाते थे। कमल नाथ ने कहा कि देश ने एक स्पष्टवादी और तार्किक दृष्टिकोण रखने वाला नेता खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं नागरिको को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्मयंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीटर पर शोक जताते हुए लिखा, आज यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि हमारे बड़े भाई अरुण जेटली जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से देश ने एक ईमानदार, उदार तथा उत्कृष्ट राजनेता को खो दिया है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि!

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, अरुण जेटली नहीं रहे। बड़े लम्बे समय से बीमार थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे अच्छे वकील अच्छे सांसद होने के साथ एक नेक इंसान थे। मैं उनको श्रद्धांजली अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

नकुल कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरूण जेटली जी के निधन की खबर दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट,  मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।

ॐ शांति शांति शांति

बता दें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने शनिवार दोपहर 12.07 पर दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। तबियत खराब होने पर 9 अगस्त को भर्ती कराया गया था। 15 दिन तक विशेषज्ञों की देखरेख में आईसीयू-वेंटीलेटर पर उपचार चला। लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली की तबियत में सुधार नहीं हुआ।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News