बागी विधायकों ने किया 20 और विधायकों के संपर्क में होने का दावा, कमलनाथ पर लगाया उपेक्षा का आरोप
उन्होंने कहा कि- 'हमें बंधक नहीं बनाया गया है, हम अपनी मर्जी से आये हैं। हमें लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर-;
बेंगलुरु। मध्यप्रदेश में सियासी उठा-पटक जारी है। इसी बीच कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस ली है। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि- 'हमारे संपर्क में 20 और विधायक हैं, हमारे 20 साथियों को आने नहीं दिया गया है।'
इसके अलावा प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि- 'हमें बंधक नहीं बनाया गया है, हम अपनी मर्जी से आये हैं। हमें लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। हमें मज़बूरी में साथ छोड़ना पड़ा। सिंधिया के नाम से चुनाव लड़ा गया था। जब ज्योतिरादित्य पर हमला हो सकता है तो हम कैसे सुरक्षित हैं।'
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम कमलनाथ पर विधायकों ने उनकी और उनके क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि 13 हजार करोड़ सिर्फ छिंदवाडा को दिया गया है। वहीं प्रेस कांफ्रेंस में एक विधायक ने बताया कि- मैंने भाजपा में प्रवेश ले लिया है।
Watch Live : BJP Leader Jyotiraditya M Scindia समर्थक MLA's की प्रेस कांफ्रेंस, बोले - हम अपनी मर्जी से आए है