जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, अन्य घायल Watch Video

जबलपुर से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। घटना सिवनी जबलपुर एनएच 7 मार्ग पर स्थित घुनई घाट की है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार में सीधी टक्कर के बाद यह हादसा हुआ है।;

Update: 2019-10-06 08:38 GMT

जबलपुर। जबलपुर से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। घटना सिवनी जबलपुर एनएच 7 मार्ग पर स्थित घुनई घाट की है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार में सीधी टक्कर के बाद यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक परिवार भीमगढ़ से जबलपुर सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था। मृतकों में 2 महिला माँ ,बेटी सहित 2 पुरुष शामिल हैं। जबकि कार में सवार अन्य चार लोग गंभीर रुप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है।

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News